नेपाल: बाल सुधार गृह का दरवाजा तोड़ कर 212 विचाराधीन कैदी फरार, तलाशी अभियान में 84 कैदी दोबारा पकड़ में आए | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

नेपाल: बाल सुधार गृह का दरवाजा तोड़ कर 212 विचाराधीन कैदी फरार, तलाशी अभियान में 84 कैदी दोबारा पकड़ में आए

Date : 21-Aug-2023

  भक्तपुर के बाल सुधार गृह का मुख्य दरवाजा तोड़ कर 212 विचाराधीन कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है। काठमांडू सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिस इन फरार कैदियों की तलाश कर रही है। शाम पांच बजे तक 84 फरार कैदियों को दोबारा पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।



भक्तपुर जिले के डीएसपी बसन्त पाठक ने बताया कि बीती रात सुधार गृह के एक कैदी की मौत के बाद हंगामा हुआ। इसे लेकर आज सुबह सुधार गृह प्रशासन, सुरक्षाकर्मी और कैदी बन्दियों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल का फायदा उठाकर कैदियों ने सुधार केन्द्र का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और 200 से अधिक कैदी फरार हो गए।



भक्तपुर के प्रमुख जिलाधिकारी खगेन्द्र रिजाल ने बताया कि बाल सुधार केन्द्र में 299 विचाराधीन नाबालिग कैदी थे। जिनमें 266 लड़के और 33 लड़कियां थी। घटना के बाद से सुधार गृह में सिर्फ 33 लड़कियां 54 लड़के बच गए थे। बाकी 212 लड़के फरार हो गए। रिजाल ने कहा कि जिले की नाकेबन्दी कर दी गई है। बाहर जाने वाले सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है।



पुलिस सर्च अभियान में लगी हुई है। डीएसपी वसन्त पाठक ने बताया कि शाम 5 बजे तक 84 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है। पाठक के मुताबिक करीब दर्जन भर अलग-अलग टीमें गठित कर पुलिस की गाड़ियां भक्तपुर और काठमांडू में सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। काठमांडू से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भी नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement