इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में दिया योगदान : शाह | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में दिया योगदान : शाह

Date : 15-Sep-2023

 नई दिल्ली, 15 सितंबर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शाह ने शुक्रवार को इंजीनियर दिवस के मौके पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह महान इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर नमन करते हैं।

शाह ने कहा कि इंजीनियरों ने हाल के समय में तकनीकी क्रांति को आकार देने में अहम् भूमिका निभाई है। इन लोगों ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

शाह ने कहा कि विश्वेश्वरैया ने अपनी अद्वितीय इंजीनियरिंग प्रतिभा और विशाल संरचनाओं को डिजाइन व आकार देकर हमारी सभ्यता को सशक्त किया। उनका योगदान हमारी नई पीढ़ियों के मन में सपनों को प्रेरित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर एमवी का जन्म 15 सितंबर, 1861 में मैसूर के कोलार जिले में हुआ था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement