मराठवाड़ा के विकास के लिए 45 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकारः मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

मराठवाड़ा के विकास के लिए 45 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

Date : 16-Sep-2023

 मुंबई, 16 सितंबर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजी नगर में शनिवार को कहा कि मराठवाड़ा के विकास के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार मराठवाड़ा में पहले से घोषित की गई सिंचाई योजनाओं पर 14 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को छत्रपति संभाजीनगर में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। संभाजीनगर में करीब 7 साल बाद आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार ने पत्रकारों को संबोधित किया।

शिंदे ने कहा कि यह बैठक मराठवाड़ा के लोगों को राहत देने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में मराठवाड़ा के विकास के लिए, मराठवाड़ा के लोगों को न्याय देने के लिए 45 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का निर्णय लिया गया। इनमें सार्वजनिक कार्यों के लिए 12 हजार 938 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 1 हजार 191 करोड़, कृषि विभाग के लिए 709 करोड़ और चिकित्सा विभाग के लिए 498 करोड़ रुपये आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मराठवाड़ा के समग्र विकास के लिए प्रयत्नशील है। किसी भी कीमत पर सरकार मराठवाड़ा के लोगों की पेयजल की समस्या को हल करने का प्रयास कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement