भारत और सिंगापुर के बीच वार्षिक नौसेना समुद्री अभ्यास आज से शुरू | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

भारत और सिंगापुर के बीच वार्षिक नौसेना समुद्री अभ्यास आज से शुरू

Date : 21-Sep-2023

 भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के बीच वार्षिक नौसेना समुद्री अभ्यास आज से शुरू हो रहा है। दो चरणों में आयोजित ये अभ्यास SIMBEX इस महीने की 24 तारीख तक चलेगा।हार्बर चरण में व्यावसायिक विचार-विमर्श क्रॉस-डेक दौरे, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और खेल फिक्स्चर से संबद्ध गतिविधियां और समुद्री चरण में वायु-सुरक्षा तोप फायरिंग, पनडुब्बी रोधी और अन्य समुद्री अभियानों के अभ्यास शामिल हैं।

 

इस अभ्यास में रणविजय, कावारत्ती और सिंधुकेसरी और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान P81 भाग ले रहे हैं।SIMBEX भारतीय नौसेना का किसी अन्य देश के साथ किया गया सबसे लंबा नौसैनिक अभ्यास है। दोनों नौसेनाओं की इकाइयां समुद्री क्षेत्र में संयुक्त रूप से विभिन्‍न विषयों के संचालन के साथ अपने युद्ध कौशल को भी निखारेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement