पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी भागों में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और झारखंड में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।
पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।
