'नमो नवमतदाता' अभियान की शुरुआत, 25 जनवरी तक एक करोड़ नए मतदाता बनाने का लक्ष्य | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

'नमो नवमतदाता' अभियान की शुरुआत, 25 जनवरी तक एक करोड़ नए मतदाता बनाने का लक्ष्य

Date : 13-Jan-2024

 नई दिल्ली, 13 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में शनिवार को 'नमो नवमतदाता' अभियान की शुरुआत की गई। नमो नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि 25 जनवरी तक नमो नवमतदाता अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को प्रधानमंत्री इन सभी नए मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए देश भर में 5000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नड्डा ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के मौके पर अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था-उठो जागो और रुको मत, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। ये वाक्य अनंतकाल तक प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज का युवा भाग्यशाली है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के परिवर्तन की इस शानदार यात्रा को देख रहे हैं। आज भारत हर मोर्चे पर सक्षम है। विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने से लेकर एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तक प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत हर क्षेत्र में अत्यधिक प्रगति कर रहा है।

गठबंधन को बताया अभासी गठबंधन

युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा "आईएनडीआई गठबंधन की बैठक के बारे में सुना, तो मैंने पूछा कि बैठक कहां हो रही है, तब पता चला कि यह एक आभासी बैठक है। एक आभासी गठबंधन केवल एक आभासी बैठक करेगा। वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी का एजेंडा विकसित भारत, युवा सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण और गरीबी कम करना है लेकिन विपक्ष का एजेंडा 'मोदी हटाओ' है। आईएनडीआई गठबंधन के केवल दो एजेंडे हैं, 'परिवार बचाओ और संपत्ति बचाओ'।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement