देश के पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अगले चार दिनों में भीषण ठंड की संभावना | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

देश के पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अगले चार दिनों में भीषण ठंड की संभावना

Date : 14-Jan-2024

 मौसम विभाग ने पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन तक भीषण शीतलहर और घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान में कल रात घना कोहरा छाया रहा। आज सुबह अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, लखनऊ और दिल्‍ली के पालम तथा सफदरजंग में दृश्यता शून्य रही।

    

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और बिहार के अधिकतर हिस्सों में न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से लेकर सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है।



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement