इतिहास के पन्नों में 19 फरवरीः जब शुरू हुई कंप्यूटरीकृत रेलवे टिकट प्रणाली | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

इतिहास के पन्नों में 19 फरवरीः जब शुरू हुई कंप्यूटरीकृत रेलवे टिकट प्रणाली

Date : 18-Feb-2024

 भारतीय रेल टिकट प्रणाली में 19 फरवरी 1986 की तारीख एक अहम मोड़ है। जब टिकट प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। दरअसल, 1985 में कंप्यूटर के जरिये टिकट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया और 1986 में इसे लागू कर दिया गया। 19 फरवरी 1986 को पहली कंप्यूटरीकृत टिकट रेलवे यात्री को दी गई। इसकी शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से की गई थी। आज भारतीय रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर रिजर्वेशन नेटवर्क है। करीब 2022 जगहों पर 8074 खिड़कियों से आप रेलवे की टिकट बुक कर सकते हैं। हालिया वर्षों में इसमें और भी तेज बदलाव तब देखने को मिला जब ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हुआ।

अन्य अहम घटनाएंः

1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय की हत्या।



1570 - फ्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।



1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त।



1674 - ब्रिटिश फौज डच युद्ध से हटी।

1719 - मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।



1807 - तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।



1891 - अमृत बाजार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।



1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।

1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच समझौता।



1963 - सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।



1986 - देश में पहली बार कम्प्यूटरी कृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत।

1989 - लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।



1991 - प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।



1993 - हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।



1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।

2008- संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महाकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।

फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।



जन्म


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement