धान खरीद कार्य में अनियमितता पाये जाने पर केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गया पृथक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

धान खरीद कार्य में अनियमितता पाये जाने पर केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गया पृथक

Date : 29-Jan-2026

 जांजगीर-चांपा 29 जनवरी । प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चोरभट्टी द्वारा धान खरीद कार्य में अनियमितताओं को लेकर धान उपार्जन केंद्र खपरी के प्रभारी एवं संबंधित कर्मचारियों को खरीद कार्य से पृथक किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में धान के रख रखाव में लापरवाही एवं भौतिक सत्यापन में मोटा धान 801 बोरी कम तथा सरना धान 1106 बोरी अधिक पाये जाने पर धान खरीद कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता का लेख करते हुए धान उपार्जन केन्द्र खपरी के प्रभारी रविन्द्र कुमार यादव तथा कम्प्यूटर आपरेटर प्रदीप कुमार यादव एवं नर्मदा साहू को धान खरीद कार्य से पृथक कर दिया गया है। कर्मचारी सेवा नियम 2018 के अनुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किये जाने पर प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चोरभट्टी द्वारा कर्मचारी सेवा नियम 2018 के कंडिका कमॉक 17.5 के तहत धान खरीद कार्य से पृथक किये जाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही आदेशानुसार धान उपार्जन केन्द्र खपरी के प्रभारी के तौर पर संबंधित द्वारा 25 जनवरी 2026 की स्थिति में कुल 32025.60 क्विंटल खरीद किया गया है। जिसमें धान के परिदान पश्चात् शेष धान 11799.60 क्विंटल है उक्त धान का संपूर्ण परिदान संबंधित से ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कमी होने पर संबंधित व्यक्तिगत् रूप से जिम्मेदार होंगे। जिसकी वसूली के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement