प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 133वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।
इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगी।
