रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने आज महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित डीआरडीओ की प्रयोगशाला में उन्नत बख्तरबंद प्लेटफार्म (ट्रैक और पहिएदार) का अनावरण किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन प्लेटफार्मों को रक्षा बलों की उभरती परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। गतिशीलता, मारक क्षमता और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्रैक और पहिएदार दोनों प्लेटफार्मों में स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई उन्नत विशेषताएं शामिल की गई हैं। इन प्लेटफार्मों का निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और भारत फोर्ज लिमिटेड ने किया है।
