कांकेर, 08 दिसंबर (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा बरकरार है, अंतिम 19वें राउंड के मतों की गिनती के समाप्ति के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को कुल 65479 मत प्राप्त हुए हैं। इस आधार पर 21 हजार 171 वोट से भाजपा को हराकर जीत दर्ज कर लिया है। भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 44 हजार 308 मत हासिल हुआ हैं एवं सर्व आदिवासी समाज के निर्दलिय उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम को 23 हजार 417 मत हासिल हुआ है। शानदार जीत के बाद कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल है।
उपचुनाव में 19वें राउंड की मतों की गिनती के समाप्ति के बाद भाजपा के बम्हानंद नेताम को कुल 44 हजा 308 मत हासिल हुए, कांग्रेस की सावित्री मंडावी को 65 हजार 479 मत हासिल हुए। घनश्याम जुर्री को दो हजार 485 मत, डायमंड नेताम को 813 मत, शिवलाल पुडो एक हजार 309 मत, अकबर कोर्राम को 23 हजार 417, दिनेश कल्लो को तीन हजार 851 मत, नोटा चार हजार 251, कुल मतदान एक लाख 45 हजार 966 हुए थे।
इस तरह कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगातार पांचवें उपचुनाव जीतने में सफलता हासिल की है। इससे पहले कांग्रेस ने चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद अब भानुप्रतापपुर में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत कांग्रेस के आला नेता भी मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं। विधानसभा मुख्यालय भानुप्रतापपुर और कांकेर में जश्न जारी है।
