दिग्गज पार्श्व गायिका पद्मश्री सुलोचना चव्हाण (92) का निधन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

दिग्गज पार्श्व गायिका पद्मश्री सुलोचना चव्हाण (92) का निधन

Date : 10-Dec-2022

 मुंबई, 10 दिसंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र की दिग्गज पार्श्व गायिका, लावणी साम्राज्ञी पद्मश्री सुलोचना चव्हाण (92) का मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार में बेटे-बहू, पोते-पोतियां शोक संतप्त हैं। यह जानकारी उनके बेटे विजय चव्हाण ने दी।

पिछले कुछ दिनों से पद्मश्री सुलोचना चव्हाण की तबीयत खराब चल रही थी। कुछ सर्जरी और उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका घर पर ही इलाज जारी था। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब उन्होंने मुंबई के गिरगांव स्थित फणसवाड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार पिछले साठ साल से अधिक समय तक अपनी लावणी गायकी से प्रशंसकों के दिलों में राज करने वाली सुलोचना चव्हाण को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुलोचना चव्हाण ने 70 से अधिक फिल्मों में लावणी गीत प्रस्तुत किया है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement