हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बांटे विभाग | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बांटे विभाग

Date : 14-Dec-2022

शिमला, 14 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विभागों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

मंगलवार देर शाम शासन के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री के विभागों की अधिसूचना जारी की। इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक और योजना विभाग अपने पास रखे हैं। अधिसूचना के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, यातायात और भाषा, संस्कृति और कला विभाग दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अभी प्रतीक्षित है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement