बिहार के सीवान में जहरीली शराब से चार की मौत, बेगूसराय में दो की हालत गंभीर | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

बिहार के सीवान में जहरीली शराब से चार की मौत, बेगूसराय में दो की हालत गंभीर

Date : 17-Dec-2022

 पटना/सीवान/बेगूसराय, 16 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सारण के बाद अब सीवान में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार शाम तक चार लोगों की मौत हो गई है जबकि बेगूसराय में दो लोगों को गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया है। कहा जा रहा है कि सभी ने जहरीली शराब का सेवन किया था। 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव की है। मृतकों के परिजन जहरीली शराब से मौत का आरोप लगा रहे हैं। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के हैं। एक अन्य गांव का है। मृतकों में ब्रह्मस्थान के बली यादव का पुत्र शंभू यादव, फुलेना मांझी का पुत्र अमीर मांझी, नरसिंग मांझी का पुत्र और चौकीदार अवध मांझी और सोधानी गांव के राम अयोध्या पंडित का पुत्र राजेंद्र पंडित है। एक शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया है। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 

दूसरी ओर बेगूसराय में जहरीली शराब के सेवन से दो लोग बीमार पड़ गए। दोनों को पटना रेफर किया गया है। बेगूसराय एसपी ने फोन पर बताया कि कैमिकल पीने से दो लोग हुए बीमार हैं। दोनों को पटना रेफर किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement