महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 98 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण: रेल मंत्रालय | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 98 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण: रेल मंत्रालय

Date : 20-Dec-2022

  नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। मुंबई और अहमदाबाद के बीच रेलवे की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज हो गया है। मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में परियोजना के लिए 98 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। 

मंत्रालय ने कहा कि 118 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए पियर बनाए गए हैं, गर्डर्स लॉन्च किए जा रहे हैं और बुलेट ट्रेन स्टेशनों के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है।

रेल मंत्रालय ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बुलेट ट्रेन परियोजना की 13 दिसंबर तक की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 98.22 प्रतिशत और गुजरात में 98.87 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहीं दादरा और नगर हवेली (डीएनएच) में परियोजना के लिए 100 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। 

बुलेट ट्रेन परियोजना में हुई प्रगति को साझा करते हुए, मंत्रालय ने कहा कि 30 नवंबर तक 24.10 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। गुजरात में 29.78 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है जबकि महाराष्ट्र में अब तक 13.26 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना 508 किमी की है और इसका अधिकांश हिस्सा गुजरात में है। महाराष्ट्र में, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। उसे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और ठाणे, विरार और बोइसर में नेटवर्क विकसित करना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement