देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत लगाए गए 220 करोड़ टीके | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत लगाए गए 220 करोड़ टीके

Date : 20-Dec-2022

 नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के साथ ही देश में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी बरकरार है। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में अबतक 220 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। ये आंकड़ा दुनिया में लगाए जा रहे कोरोना वैक्सीन में काफी अधिक बताया जा रहा है। 

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसको लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। देश ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत' बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक इस दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में दो खुराकों के अलावा प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement