अमित शाह से आजसू प्रमुख ने राज्य के राजनीतिक हालात पर की चर्चा | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

अमित शाह से आजसू प्रमुख ने राज्य के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

Date : 07-Jan-2023

 रांची, 7 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होटल रेडिसन ब्लू में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शनिवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात औपचारिक मुलाकात बतायी जा रही है। दोनों के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और लोकसभा चुनाव 2024 में राजग की रणनीति पर चर्चा हुई।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में आजसू सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कब्जा होगा। सिर्फ भाजपा ही पूरी सीटें नहीं जीतेंगी, बल्कि राजग गठबंधन को पूर्ण बहुमत झारखंड में मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजग के साथ आजसू पार्टी रहेगी। महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ राज्य के युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement