हिन्दु धर्म जागरूक करने को लेकर संवाद गोष्ठी आयोजित | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

हिन्दु धर्म जागरूक करने को लेकर संवाद गोष्ठी आयोजित

Date : 15-Jan-2026

 भागलपुर, 15 जनवरी । जिले के अजगैबीनाथ धाम के अपर रोड स्थित डॉ अशोक कुमार सिंह के आवास पर गुरुवार को पदयात्री साध्वी सुमन पूरी माताजी के आगमन पर एक मातृ संवाद एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय महिलाओं की सहभागिता रही।

संवाद गोष्ठी की शुरुआत देशभक्ति गीत एवं भजन करते हुए भारत माता के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संवाद गोष्ठी में हिन्दू धर्म को जागरूक करने के लिए हर घर जाकर जानकारी देते हुए हिन्दू धर्म में एकजुटता करने पर विचार किया गया।

इस दौरान विभाग प्रचारक सुरेन्द्र जी, डॉ अशोक कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश सह संयोजक गौतम सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ अलका चौधरी, जदयू महिला प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, पूनम कुशवाहा, रती वर्मा, वीणा भारती, भाजपा नगर प्रवक्ता ब्रह्मानंद सिंह उर्फ बंटी सिंह, मौसमी सिंह, साजन कुमार, राजीव कुमार सहित भाजपा एवं जदयू के उच्च स्तरीय पदाधिकारी और महिला गण मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement