फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

Date : 15-Jan-2026

 फरीदाबाद, 15 जनवरी । हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू की, जो फिलहाल जारी है।सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम आज सुबह आठ बजे पुलिस एवं पैरा मिलट्री जवानों के साथ पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने घर के सभी सदस्यों को अंदर ही रुकने के लिए कहा। अभी मकान के अंदर संपत्ति व बैंक खातों के लेनदेन की जांच चल रही है। टीम में 15 से 17 अधिकारी मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि महेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार विजयी हुए थे और केंद्र में राज्य मंत्री भी बने। 2024 के विधानसभा चुनाव में बडख़ल सीट से उनके पुत्र व राजनीतिक विरासत संभाल रहे विजय प्रताप सिंह ने चुनाव लड़ा था।पूर्व मंत्री के निवास पर ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस में हलचल है, हालांकि जिला कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा बयान नहीं आया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement