अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में उन व्यक्तियों और संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जिन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस समारोह का उद्देश्य दिव्यांगजनों की दृढ़ता, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान करना तथा समाज में उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में दिव्यांगजन छात्र, वरिष्ठ राजनयिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कई अधिकारी शामिल होने की संभावना है।
