विदेश मंत्री ने युगांडा में सौर ऊर्जा संचालित पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन ग्राउंड ब्रेकिंग में भाग लिया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

विदेश मंत्री ने युगांडा में सौर ऊर्जा संचालित पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन ग्राउंड ब्रेकिंग में भाग लिया

Date : 11-Apr-2023

 नई दिल्ली, 11 अप्रैल । विदेशमंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को युगांडा में सौर ऊर्जा संचालित पाइप पेयजल आपूर्ति प्रणाली के वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग कार्यक्रम में भाग लिया। यह परियोजना 20 ग्रामीण जिलों के 5 लाख युगांडा वासियों को सुरक्षित और स्थाई पेयजल की आपूर्ति करेगी। योजना को इंडिया एक्सिम बैंक द्वारा धन मुहैया कराया जा रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमारी एकजुटता और दोस्ती को व्यक्त करने का एक व्यावहारिक तरीका है।

विदेश मंत्री वर्तमान में युगांडा यात्रा पर हैं। इससे पहले उन्होंने युगांडा के विदेश मंत्री जनरल ओडोंगो जेजे के साथ व्यापक विचार विमर्श किया। वार्ता के दौरान व्यापार और निवेश, ऊर्जा, रक्षा और वायु संपर्क में संभावनाएं तलाशी गईं।

उन्होंने इस बात को नोट किया कि भारत की विकासात्मक भागीदारी परियोजनाएं सफल रही हैं और इनका मकसद सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण और मानव संसाधन क्षमता का बढ़ाना है। उन्होंने युगांडा को बहुपक्षीय मंचों में भारत को महत्वपूर्ण साझेदार बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement