पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी, चार की मौत | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी, चार की मौत

Date : 12-Apr-2023

बठिंडा (पंजाब), 12 अप्रैल (हि.स.)। मिलिट्री स्टेशन बठिंडा में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। गोलीबारी के दौरान जोरदार धमाका भी हुआ।

इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर सेना से पूरी रिपोर्ट मांगी है। घटना के बाद बठिंडा मिलिट्री एरिया को सील कर दिया गया है। बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना है कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार सेना के जवान गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

फायरिंग से जुड़े अपडेट्स

 

  • आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे इस मामले में ब्रीफिंग देंगे।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना के बारे में सेना से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
  • आर्मी कैंट के भीतर सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। घटना के बाद से सेना ने सभी को घरों में रहने को कहा है। कैंट के भीतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

फायरिंग की घटना के अब तक 4 एंगल

1. आतंकी हमला
भास्कर को सूत्रों ने बताया कि पुलिस को मिलिट्री स्टेशन के भीतर जाने की परमिशन नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि कैंट के बाहर से भीतर की ओर फायरिंग की गई है। ऐसे में इस हमले को आतंकी हमला बताया जा रहा है।

2. जवानों की आपसी फायरिंग
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फायरिंग मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस में हुई। बठिंडा के SSP गुलनीत खुराना ने इस हमले के आतंकवादी घटना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि यह जवानों की आपसी फायरिंग हो सकती है।

3. तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध ने फायरिंग की

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर बुधवार को तड़के संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था।
4. 2 दिन पहले राइफल गायब हुई थी
पंजाब पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिलिट्री स्टेशन के यूनिट गार्ड रूम से 2 दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 गोलियां गायब हुई थी। आर्मी इसकी जांच भी कर रही थी। शक जताया जा रहा है कि इस राइफल का इस घटना में इस्तेमाल हो सकता है। आर्मी इस एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement