देशभर में आज मनाई जा रही है ईद | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

देशभर में आज मनाई जा रही है ईद

Date : 22-Apr-2023

 नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। देश में आज (शनिवार) ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी। शुक्रवार शाम चांद अलविदा का चांद देखने के बाद भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर का पर्व रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है। ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement