संबलपुर हिंसा पर भाजपा ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

संबलपुर हिंसा पर भाजपा ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई

Date : 28-Apr-2023

 नई दिल्ली, 28 अप्रैल । हनुमान जयंती जुलूस के दौरान ओडिशा के संबलपुर में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख जताया है। इसके साथ ही इस घटना की जांच के लिए उन्होंने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर ओरांव, झारखंड से ही सांसद आदित्य साहू और पश्चिम बंगाल से सांसद ज्योर्तिमय सिंह महतो शामिल हैं। यह जांच दल घटना स्थल का दौरा करेगा और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगा।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई एक मोटरसाइकिल रैली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। उसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था और दंगे की स्थिति पैदा हो गई थी। हिंसा में शामिल उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी थी। झड़प के दौरान पथराव में कई लोग घायल भी हुए थे। 14 अप्रैल को हनुमान जयंती वाले दिन संबलपुर में दोबारा भड़की हिंसा में एक आदिवासी युवक की मौत हो गई थी। उसके बाद संबलपुर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement