महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर आज देश के 30 राजभवनों में कार्यक्रम | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर आज देश के 30 राजभवनों में कार्यक्रम

Date : 01-May-2023

 नई दिल्ली, 01 मई  । देश के 30 राज्यों के राजभवनों (राज्यपाल आवास) में आज (सोमवार) महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम होंगे। केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने पहली बार देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपरा को उत्सव के रूप में मनाने के लिए यह पहल की है। अब भविष्य में सभी राज्य न केवल अपना स्थापना दिवस बल्कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस भी मनाया करेंगे। सरकार ने यह निर्णय 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देने के लिए लिया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की घोषणा की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement