मौसम विभाग ने भारत के अधिकांश हिस्से में सामान्य से लेकर अधिक बारिश का अनुमान लगाया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मौसम विभाग ने भारत के अधिकांश हिस्से में सामान्य से लेकर अधिक बारिश का अनुमान लगाया

Date : 01-Jul-2023

 मौसम विभाग ने जुलाई महीने में मध्य भारत और आसपास के दक्षिणी हिस्‍सों तथा पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों और पूर्वोत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने इस महीने देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का भी अनुमान लगाया है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

अगले चार दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक तथा केरल में तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान और हरियाणा तथा पंजाब के शेष हिस्सों में दस्तक दे सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement