केंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में केंन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करना है। यह नियंत्रण केन्द्र बल के सुरक्षा प्रबंधों के अन्तर्गत 66 हवाई अड्डों से संबंधित सभी धमकियों और सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों पर नजर रखेगा। यह नियंत्रण केन्द्र सातों दिन चौबीस घंटे डेटा पर नजर रखेगा और यात्रियों तथा यातायात के विश्लेषण की जानकारी देगा। यह केन्द्र अति उन्नत प्रौद्यौगिकी जैसे कि डेटा केन्द्र, अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला तथा आपात स्थिति में चुनौती से निपटने का काम करेगा। यह केन्द्र 66 हवाई अड्डों पर कार्यरत सुरक्षा कार्य नियंत्रण केन्द्रों से रियल टाइम जानकारी लेगा। इस जानकारी में दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर तथा अन्य हवाई अड्डों पर अत्यन्त व्यस्त और बेहद संवेदनशील स्थिति सहित जानकारी भी ली जायेगी। यह सुविधा यात्रियों की संख्या के बारे में वास्तविक जानकारी प्रदान करेगा जो हवाई अड्डों की अधिकतम उपयोग के लिए संसाधन जुटाने में सहायक होगी। यह बम से संबंधित चुनौती, वी वी आई पी के आवागमन, अन्य प्रमुख घटनाओं, यात्रियों की जांच में लगने वाले समय और पंक्ति प्रबंधन प्रणालियों पर नजर रखेगा।
केंन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अन्तर्गत कार्य करता है।
