तेज रफ्तार डंपर ने पैदल चल रहे युवक को कुचला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तेज रफ्तार डंपर ने पैदल चल रहे युवक को कुचला

Date : 20-Jan-2026

हल्द्वानी, 20 जनवरी । नगर में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार काे तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक और दाेनाें घायल नैनीताल जिले के निवासी हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement