मणिपुर पर संसद में गतिरोध जारी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मणिपुर पर संसद में गतिरोध जारी

Date : 24-Jul-2023

 इंफाल, 24 जुलाई  । सुरक्षा बलों ने दो दिन के कड़े संघर्ष में तीन संदिग्ध कुकी उग्रवादी मार गिराए। इस संघर्ष में एक अन्य महिला घायल हो गई। यह मुठभेड़ बिष्णुपुर जिले के फौगाकसाओ इखाई पुलिस थाने के तहत तोरबुंग इलाके में सुरक्षा बलों, ग्राम स्वयंसेवकों और कुकी उग्रवादियों के बीच हुई। इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई।

कुकी उग्रवादियों की गोली से रविवार रात घायल हुई महिला का इंफाल के राज मेडिसिटी में इलाज चल रहा है। घायल की पहचान क्वाक्ता वार्ड नंबर 1 के एक एमडीग्राफर की पत्नी 24 वर्षीय सेहनाज के रूप में हुई है।कुकी उग्रवादियों के बम विस्फोट में असम राइफल्स का एक बुलेट प्रूफ वाहन नष्ट हो गया। सूत्रों ने कहा कि विस्फोट में असम राइफल्स के कुछ जवान भी घायल हुए हैं।

कुकी आतंकवादियों ने तोरबुंग में एक स्कूल में आग लगा दी और बीएसएफ के जवानों और 10वीं बटालियन की महिलाओं पर गोलीबारी की है। बीएसएफ की सहायता के लिए 16-कुमाऊं रेजिमेंट भी पहुंची। रात करीब नौ बजे गांव के स्वयंसेवक भी मुठभेड़ में शामिल हो गए। इस घटना में कुकी के तीन उग्रवादियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी के दो मिनट बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कुकी उग्रवादियों ने नंबर 9 फौगाकचाओ इखाई अवांग लेइकाई वार्ड में 10 मोर्टार के गोले दागे। तोरबुंग में तैनात 193 बीएनडी ने कहा है कि आतंकवादी सीआरपीएफ को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दाग रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement