बलरामपुर : शीतलहर से मिली राहत, बलरामपुर में बढ़ा तापमान, ठंड का असर धीरे-धीरे कमजोर | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

बलरामपुर : शीतलहर से मिली राहत, बलरामपुर में बढ़ा तापमान, ठंड का असर धीरे-धीरे कमजोर

Date : 21-Jan-2026

 बलरामपुर, 21 जनवरी । उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में लंबे समय से जारी शीतलहर का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। तापमान में आई बढ़ोतरी से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है, लेकिन पहले जैसी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप फिलहाल कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले में बीते दिनों जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं अब मौसम में स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

तापमान में इस वृद्धि से सुबह-शाम की ठंड में कमी आई है और दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। शीतलहर के चलते जनजीवन जो प्रभावित हो रहा था, उसमें अब धीरे-धीरे सुधार दिखने लगा है। खुले स्थानों पर आवाजाही बढ़ी है और लोगों को अलाव तथा गर्म कपड़ों पर पहले जैसी निर्भरता नहीं रह गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे ठंड का असर और कम हो सकता है, हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बने रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में सतर्कता बरतें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां जारी रखें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement