मौसम विभाग ने देशभर के मौसम का हाल जारी किया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मौसम विभाग ने देशभर के मौसम का हाल जारी किया

Date : 31-Jul-2023

 मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी, उत्‍तर पूर्वी और मध्‍य पूर्वी भारत में अगले तीन-चार दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्‍तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में निम्‍न दबाव के कारण वर्षा होगी। मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, कोंकण और गोवा में भी सामान्‍य से भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अतिरिक्‍त पश्चिमोत्‍तर भारत में सामान्‍य वर्षा की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्‍थान में आज कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में 3 अगस्‍त तक कहीं-कहीं सामान्‍य तो कुछ जगहों पर तेज वर्षा की संभावना है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक वर्षा होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement