सरकार ने कहा कि अब तक लगभग 29 करोड़ असंगठित श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि यह पोर्टल असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस है जो आधार से जुड़ा और प्रमाणित है। इसे अगस्त 2021 में बनाया गया था। श्री तेली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और ई-श्रम पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या एक लाख 77 हजार 777 है।
