पृथ्वी के इर्द गिर्द चक्कर पूरा करने के बाद चन्द्रमा की कक्षा की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3 | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

पृथ्वी के इर्द गिर्द चक्कर पूरा करने के बाद चन्द्रमा की कक्षा की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3

Date : 01-Aug-2023

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान-3 को चन्द्रमा की कक्षा की ओर रवाना कर दिया है। अंतरिक्ष एजेन्‍सी ने कहा है कि चन्‍द्रयान-3 ने पृथ्‍वी के इर्द गिर्द कक्षाओं में चक्कर पूरा कर लिया है और अब यह चन्द्रमा की ओर बढ रहा है। इसका अगला पड़ाव चन्द्रमा ही होगा। इससे पहले, 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-3 को इसके मिशन के भाग के रूप में व्यवस्थित तरीके से पांच कक्षाओं से गुजरना पड़ा। इसरो ने कहा है कि उसका प्रयास है कि चन्‍द्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्‍त को चन्‍द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर जाए। 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement