राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। समारोह के बाद वे राजभवन में राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति जनजातीय समूह के साथ संवाद करेंगी। बाद में शाम को, राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में महान कवि महाकवि सुब्रमण्यम भरतियार के चित्र का अनावरण करेंगी और राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर "भारतियार हॉल" करेंगी।
