बिहार में आज से जी-20 सदस्य देशों को समर्पित एक कला प्रदर्शनी बिहार संग्रहालय, पटना में शुरू होगी। दो महीने तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शीर्षक टुगेदर वी आर्ट है और इसका समापन 7 अक्टूबर को होगा। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। महानिदेशक ने बताया कि केंद्रीय कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत सहित 29 देश भाग ले रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के साथ ही पांच महीने तक चलने वाला बिहार म्यूजियम बिनाले 2023 भी शुरू हो जायेगा।
