अविश्वास प्रस्ताव पर बोल राहुल गांधी - भारत माता की हत्या हुई है | | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अविश्वास प्रस्ताव पर बोल राहुल गांधी - भारत माता की हत्या हुई है |

Date : 09-Aug-2023

 

  •  
  •  
    आपने मणिपुर में केरोसिन फेंकी। आपने हरियाणा में केरोसिन फेंकी। आप पूरे देश को जलाने की कोशिश कर रहे हो।
     
    लोकसभा में राहुल गांधी
  •  
     
    अगर नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं तो दो लोगों की आवाज सुनते हैं। किसकी आवाज सुनते हैं। देख लीजिए अडानी जी के लिए मोदी जी ने क्या काम किया है। रावण दो लोगों की सुनता था। मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं। अमित शाह और अडानी। लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था।
     
    राहुल गांधी
  •  
     
    एक मेरी मां यहां बैठी है। दूसरी मां को आपने मणिपुर में मारा है। हर रोज जबतक आप हिंसा को बंद नहीं करोगे। तबतक आप मेरी मां की हत्या कर रहे है। हिंदुस्तान की सेना मणिपुर में एक दिन में शांति ला सकती है। क्योंकि आप हिंदुस्तान को मणिपुर में मारना चाहते हो।
     
    राहुल गांधी
  •  
     
    भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। भारत माता को आपने मणिपुर के लोगों को मारा। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं, आपने देश की हत्या मणिपुर में की। इसीलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर में नहीं जा सकते हैं। क्योंकि उन्होंने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है।
     
    लोकसभा में राहुल गांधी
  •  
     
    राहुल गांधी ने जो कहा है इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। नॉर्थ ईस्ट में इनकी पार्टी ने इतने साल शासन किया है। मणिपुर में मिलिटेंट कांग्रेस पार्टी के कारण पैदा हुआ है।
     
    राहुल के बयान पर किरेन रिजिजू का जवाब
  •  
     
    इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिंदु्स्तान में मणिपुर को मारा है।
     
    राहुल गांधी
  •  
     
    कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया। हमारे पीएम नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है।आज सच ये है कि आज मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भागों में तोड़ दिया है। मणिपुर में रिलीफ कैंप में मैंने महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आजतक नहीं किया। एक महिला मुझे कहती है, मैंने उनसे पूछा कि बहन क्या हुआ आपके साथ? कहती है, मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरे आंखों के सामने उसको गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही।
     
    लोकसभा में राहुल गांधी
  •  
     
    ये देश एक आवाज है। ये देश सिर्फ एक आवाज है। अगर हमें इस आवाज को सुनना है तो हमारे दिल में जो अहंकार है। हमारे जो सपने हैं, उनको हमें परे करना पड़ेगा। जब हम अपने सपनों को परे करते हैं तब हमें हिंदुस्तान की आवाज सुनाई देती है। अब आप कहोगे ये बात मैंने अविश्वास प्रस्ताव में क्यों कहीं?
     
    राहुल गांधी
  •  
     
    किसानों को बीमा का पैसा नहीं मिला। हिंदुस्तान के बड़े उद्योगपतियों ने मुझसे छीन लिया। मगर इसबार बड़ी अजीब सी चीज हुई। जब मैंने किसान को देखा और वो मुझसे बोल रहा था। तो जो उसके दिल में दर्द था वो मेरे दिल में आया। जो उसके आंखों में शर्म थी जब वो अपनी बीवी से बात करता था वो मेरी आंखों में आई। जब उसकी जो भूख थी वो मुझे समझ आई। उसके बाद यात्रा बिल्कुल बदल गई। मुझे भीड़ की आवाज नहीं सुनाई देती थी, मुझे सिर्फ उस व्यक्ति की बात सुनाई देती थी जो मुझसे बात करता था। मेरा दुख, मेरी चोट, मेरा दर्द खत्म हो गया था।
     
    लोकसभा में राहुल गांधी
  •  
     
    जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखने निकला था वो पूरा का पूरा अहंकार गायब हो गया। रोज मैं डर-डरकर चलूं कि क्या मैं कल चल पाऊंगा। ये मेरे दिल में दर्द था। जब भी ये दर्द बढ़ता था, कहीं न कहीं से कोई न कोई शक्ति मेरी मदद कर रही थी। जब मैं चल रहा था कोई किसान आता था तो मैं उसको अपनी बात बताता था। मगर इतने लोग आए। हजारों लोग आए फिर थोड़ी देर में मैं बोल नहीं पाया। मेरे दिल में जो बोलने का डिजायर था वो बंद हो गया। एक सन्नाटा सा छा गया। भीड़ की आवाज थी भारत जोड़ो, भारत जोड़ो। जो मेरे से बात करता था उसकी आवाज मैं सुनता था।
     
    राहुल गांधी, कांग्रेस
  •  

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement