https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss
-
चंद्रमा पर लैंडिंग अविस्मरणीय, विकसित भारत के शंखनाद का क्षण: पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह पल 'अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और 'विकसित भारत के शंखनाद' का है। मोदी ने कहा, 'जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है।'
