नई दिल्ली, 22 जनवरी । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज भारत मंडपम में अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र द्वारा आयोजित रामकथा में शामिल हुयीं।
मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि मोरारी बापू की रामकथा सेवा, करुणा और राष्ट्र के नैतिक संस्कारों का संदेश देती है। आचार्य लोकेश मुनि जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक चेतना और अहिंसा की परंपरा को सशक्त करता है। इन संस्थाओं द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा और लोककल्याण के कार्यों से प्रेरित होकर अपनी एक माह का वेतन समर्पित की है। यह सामाजिक दायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति मेरी विनम्र सहभागिता है।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थिति रहे।
