चंद्रयान-3 मिशन: इसरो के तीन में से दो उद्देश्य हुए पूरे, चांद की सतह पर रोवर अब शुरू करेगा वैज्ञानिक प्रयोग | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

चंद्रयान-3 मिशन: इसरो के तीन में से दो उद्देश्य हुए पूरे, चांद की सतह पर रोवर अब शुरू करेगा वैज्ञानिक प्रयोग

Date : 26-Aug-2023

 चंद्रयान-3 मिशन को लेकर शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर जानकारी साझा की कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो उद्देश्य पूरे किए जा चुके हैं।

इसरो के मुताबिक मिशन का पहला उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना था, जो पूरा हो गया है और चंद्रमा पर घूमने वाले रोवर का प्रदर्शन भी पूरा हो गया है।

तीसरा उद्देश्य चांद की सतह पर इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है, जिसके लिए रोवर और लैंडर के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement