खड़गे ने देशवासियों को दी राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

खड़गे ने देशवासियों को दी राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई

Date : 29-Aug-2023

 नई दिल्ली, 29 अगस्त । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है।

खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि वह सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई देते हैं। खेल, चरित्र को उभारता है और हमारी जीवनशैली व व्यक्तित्व को बेहतर बनाता है। एक उन्नत राष्ट्र के निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

खड़गे ने कहा कि आज ''हॉकी के जादूगर'' की उपाधि से सम्मानित, मेजर ध्यानचंद की जयंती है, हम खेल जगत के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए, उनको नमन करते है। एक उन्नत राष्ट्र के निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त 2012 को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत हुई। मेजर ध्यानचंद को ''हॉकी के जादूगर'' के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रयागराज में हुआ था। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यनचंद की याद में मनाया जाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement