राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की ब्रांड एंबेसडर बनीं मैथिली ठाकुर | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की ब्रांड एंबेसडर बनीं मैथिली ठाकुर

Date : 30-Aug-2023

 लोक गायिका मैथिली ठाकुर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र रत्नू ने बुधवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मैथिली ठाकुर के नाम की घोषणा की।

राजेंद्र रत्नू ने कहा कि मैथिली ठाकुर अब मैथिली लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। एक गायिका के रूप में उनकी ख्याति पूरे भारत में है। वह लोगों को जागरूक करने में अहम् भूमिका निभाएंगी।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। वह संस्थान की ओर से दी गई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए संस्थान के प्रति आभारी हैं।

मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह देश के कोने-कोने में जाकर उनकी बोली-भाषा में गीत के माध्यम से लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता लेकिन लोगों को जागरूक कर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement