फायरिंग मामले के 7 आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गये जेल
गिरिडीह, 06 जनवरी । जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना का गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त सात आरोपितोंको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन देशी पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस , 4 मैगजीन, दो बाईक और घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रों कार जब्त की है। मंगलवार को पुलिस अधिक्षक डाॅ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर सोमवार की देर रात एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में जमुआ के जेरुआ डीह जंगल के पास घेराबंदी कर छापेमारी कर विजय साव, संजय मंडल, पंकज यादव, अमित कुमार, नारायण मंडत, राज कुमार मंडत और रामु साव को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने कहा कि इनमे से छह आरोपितोंके खिलाफ जिले के जमुआ, बिरनी और गांडेय थाना में पहले से कई कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक रामु साव के खिलाफ 6, विजय साव के खिलाफ-5, अमित कुमार के खिलाफ तीन और अन्य के खिलाफ मामले दर्ज हैं। कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह में जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना हुई थी। इसमें पहले हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाया गया और उसके बाद पिस्टल के बट से मारपीट की गई थी। पुलिस नेे मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से खोखा बरामद किया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद सातों को जेल भेज दिया है ।
