बोकाखात में 27 हजार महिलाओं को आर्थिक सहायता, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बोकाखात में 27 हजार महिलाओं को आर्थिक सहायता, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री

Date : 06-Jan-2026

 गोलाघाट (असम), 6 जनवरी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार नारी शक्ति को सशक्त बनाने और महिलाओं की योजनाओं को सफल उद्यम में बदलने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर सरकार किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी।

दरंग और सरुपथार के बाद मंगलवार को बोकाखात में मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (एमएमयूए) के तहत 27,000 से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। लाभार्थियों में माताएं, बहनें और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 15 लाख से अधिक महिलाओं को सशक्तिकरण की इस यात्रा से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि 40 लाख ‘लखपति बाइदेउ’ बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए राज्य सरकार ने आज एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement