13 दिसंबर: अपने सशक्त अभिनय के लिए मशहूर थीं स्मिता पाटिल | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Art & Music

13 दिसंबर: अपने सशक्त अभिनय के लिए मशहूर थीं स्मिता पाटिल

Date : 13-Dec-2022

 अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल को दुनिया से गए बेशक सालों हो गए हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय से भी वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने रुपहले पर्दे पर अपने सशक्त अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। स्मिता पाटिल ने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

17 अक्टूबर, 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में बतौर समाचार वाचिका के रूप में किया था। साल 1974 में स्मिता ने रुपहले पर्दे पर कदम रखा और अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रमुख फिल्मों में घुंघरू, निशांत, मंथन, भूमिका, नमक हलाल, अर्थ, शक्ति, शराबी, भीगी पलके, वारिस आदि शामिल हैं। भारत सरकार ने फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 1985 में स्मिता को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। स्मिता ने अभिनेता राज बब्बर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा प्रतिक बब्बर है, जो अभिनेता हैं। स्मिता ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों पर राज किया। 13 दिसंबर, 1986 को इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement