Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

Art & Music

14 साल की उम्र में गाया था पहला गाना-अलका याग्निक

Date : 21-Mar-2023

नब्बे के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक  अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अलका का जन्म कोलकाता के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया। अलका को भी बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। उन्होंने महज छह साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। अलका ने छह साल की उम्र में आकाशवाणी कोलकाता में गाना शुरू किया था।


दस साल की उम्र में अलका याग्निक अपनी मां के साथ मुंबई आईं और फिल्म निर्माता राज कपूर से मिलीं। राज कपूर को अलका की आवाज बहुत पसंद थी। उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से उनका परिचय कराया। अलका ने 14 साल की उम्र में फिल्म 'पायल की झंकार' का गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने 1981 में आई फिल्म 'लावारिस' में 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाना गाया। हालांकि, उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।


वर्ष 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' से अलका को प्लेबैक सिंगर के तौर पर पहचान मिली। 'एक दो तीन' गाने के बाद अलका अब तक करीब 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। अलका ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनमें 'अगर तुम साथ हो', 'टिप टिप बरसा पानी', 'मैय्या यशोदा', 'चुरा के दिल मेरा', 'परदेसी परदेसी', 'तुझे याद न मेरी आई', 'दिल लगा लिया', 'कुछ कुछ होता' शामिल हैं। उन्होंने 'चांद छुपा बदल में', 'ऐ मेरे हमसफर' सहित कई अन्य गाने गाए। उन्हें सात बार फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।



अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी। अलका पिछले काफी समय से मनोरंजन जगत से दूर हैं। इसकी वजह संगीत में आया बदलाव है। बॉलीवुड गानों का चलन इतना बदल गया है कि 90 के दशक के गायकों को काम मिलना लगभग बंद हो गया है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement