"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।
Breaking News
मुख्य समाचार:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत दो दशकों से भी कम समय में विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मतदाता सूची के विशेष सूचना क्रम (एसआईआर) के संबंध में लोगों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की 16 फरवरी तक जांच करें। अगले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में विश्व के शीर्ष नेता भाग लेंगे। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। और ओपन मास्टर्स गेम्स अबू धाबी 2026 में, भारत के किशोरकुमार चंदीरा मोगन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद अंसारी ने पुरुषों के हैमर थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।