पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज लौटेंगे नेपाल, हवाई अड्डा सील, समर्थकों का जमावड़ा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज लौटेंगे नेपाल, हवाई अड्डा सील, समर्थकों का जमावड़ा

Date : 13-Feb-2026

 काठमांडू, 13 फरवरी। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह चार महीने बाद शुक्रवार को काठमांडू लौट रहे हैं। उनके स्वागत में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था अपनाई है। उनके आगमन को लेकर हवाईअड्डे की सुरक्षा अत्यंत कड़ी कर दी गई है। इस समय हवाईअड्डे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और किसी को भी हवाईअड्डे के भीतर जाने की इजाजत नहीं है।

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के झापा से काठमांडू लौटने की तैयारी के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है। उनके स्वागत में राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए विमानस्थल क्षेत्र में सुरक्षा सख्त की गई है। विमानस्थल के गेट के बाहर चल रहे राजा समर्थकों के प्रदर्शन में अभियंता दुर्गा प्रसाईं भी पहुंचे हैं। वे भी पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के स्वागत में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू ने विमानस्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है। निषेधाज्ञा के बावजूद हजारों की संख्या में राजतंत्र समर्थक विमानस्थल के प्रवेशद्वार क्षेत्र में जुटने लगे हैं। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह झापा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से काठमांडू के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले उनके बुद्ध एयर की उड़ान से काठमांडू आने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में वे कैलाश एयर के हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर गए। सुरक्षा स्रोतों के अनुसार, मौसम के कारण उड़ान में देरी की आशंका को देखते हुए उन्होंने हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का निर्णय लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement