महाकुंभ: सुबह से अब तक 20.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

Editor's Choice

महाकुंभ: सुबह से अब तक 20.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

Date : 14-Feb-2025

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। शुक्रवार सुबह 08 बजे तक 20.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, और उनका आगमन लगातार जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल घाटों पर निगरानी रखे हुए है।

अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ, विवेक चर्तेदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही पतित पावनी मां गंगा, यमुना और अंत:सलीला सरस्वती के पावन संगम घाटों पर स्नान हो रहा है। सुबह 08 बजे तक 2 लाख से अधिक कल्पवासी और तीर्थयात्रियों की संख्या 18.20 लाख से अधिक हो चुकी है।

महाकुंभ के इस पुण्य अवसर पर 13 फरवरी तक 49.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, और तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है। सुरक्षा के लिए सभी घाटों पर बचाव दल, जल पुलिस और गोताखोर लगातार निगरानी में हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए स्नान के बाद श्रद्धालुओं को घाटों से बाहर निकालने के लिए लगातार घोषणा की जा रही है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement