ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात

Date : 11-Jun-2026

 तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा, 11 जून । अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से से हमले कर रही है। ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करते हुए अमेरिका के साथी देशों बहरीन और कुवैत पर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे समूचे मध्य पूर्व में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है।

गल्फ न्यूज, अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए हैं। तेहरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने गुरुवार सुबह कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी मध्य कमान का कहना है कि आत्मरक्षा के लिए हमले जारी रहेंगे।

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिका ने रात भर पूरे ईरान पर ताजा हमले किए। इससे तीन महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की कोशिशें रुक गईं। तेहरान ने चेतावनी दी कि अब कोई जहाज होर्मुज से गुजर कर दिखाए। तेहरान ने कहा कि बहरीन और कुवैत में जहाजों और अमेरिकी संपत्तियों पर हमला किया गया है। वाशिंगटन ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद करने का दावा झूठा है। कमर्शियल टैंकर गुजर रहे हैं।

कुवैत की सेना ने कहा कि देश पर लगातार हमले हो रहे हैं। वायु रक्षा प्रणाली ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रही है। आईआरजीसी ने कहा कि बहरीन पर भी हमला किया गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, अली और अहमद एयर फोर्स बेस पर अमेरिकी सेना के 18 महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया। शेख ईसा एयर बेस को उड़ा दिया गया है। बहरीन के गृह मंत्रालय गुरुवार सुबह कहा कि देश पर ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। उल्लेखनीय है कि बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने कल भी ईरान पर हमला किया था, आज उससे भी बड़ा हमला होगा। अमेरिका किसी को भी नहीं डरता। जिस दिन चाहेगा, नेतृत्व का झंडा उठाने वालों का हश्र सर्वोच्च नेता खामेनेई जैसा करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास पर हमला किया है। इसके अलावा केशम द्वीप और दक्षिण के शहर सिरिक और मिनाब में जोरदार धमाके हुए हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने साफ किया है कि अब ईरान के साथ सिर्फ और सिर्फ बमों से बात होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement